Ireland Literature Exchange

आयरलैंड लिटरेचर एक्सचेंज (ILE) क्या है?

आयरलैंड लिटरेचर एक्सचेंज (ILE) एक ऐसा राष्ट्रीय संगठन है जो आयरिश साहित्य को अंग्रेज़ी और आयरिश भाषाओं में अंतराष्ट्रीय स्तर पर उभारता है. हम ऐसा प्राथमिक तौर पर अंतराष्ट्रीय प्रकाशकों को अनुवाद अनुदान देकर करते हैं. हम साहित्य अनुवादकों को अनुवासीय भत्ता भी देते हैं, अंतराष्ट्रीय मेलों में अनुवादक और लेखक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं और नियमित रूप से मुख्य वैश्विक पुस्तक मेलों में भाग लेते हैं. यही नहीं, हम आयरिश प्रकाशकों के आवेदन पत्रों को भी स्वीकार करते हैं जो अंतराष्ट्रीय साहित्य के अनुवाद को प्रकाशित करना चाहते हैं.

ILE एक निर्लाभ संगठन है जिसे आयरलैंड की कला समिति, आयरलैंड संस्कृति और Bord na Leabhar Gaeilge/ आयरिश भाषा पुस्तक मंडल दोनों के द्वारा धन प्राप्त होता है. साल १९९४ में स्थापित होने के बाद से ILE ने ३४ देशों के ४० भाषाओं में किये गये लगभग १००० अनुवाद पुस्तकों को प्रोत्साहन दिया है.

 
 

ILE क्या करता है?

 
 

अनुवाद अनुदान

कौन आवेदन कर सकता है?

अंतराष्ट्रीय प्रकाशक जो विदेशी भाषाओं में अनुवाद करने के लिये सहायता ढूँढ रहे हैं; आयरिश प्रकाशक जो विदेशी भाषाओं से अंग्रेज़ी या आयरिश भाषा में अनुवाद के लिये सहायता ढूँढ रहे हैं.

कौन से कार्य योग्य हैं?

जीवनी, बाल साहित्य, नाटक, साहित्य कथा, इतिहास, कविता और साहित्य सम्बंधित आलोचना.
कृपया ध्यान दें कि अंग्रेज़ी से आयरिश और आयरिश से अंग्रेज़ी के अनुवाद ILE अनुदान के लिए योग्य नहीं हैं.

सहायता के स्तर क्या हैं?

ILE अनुवादकों की फ़ीस के एक बड़े हिस्से के लिए अपना योगदान देते हैं.

मैं कैसे आवेदन कर सकता हूँ?

दिए गये अनुवाद-अनुदान आवेदन का प्रयोग करके आप अपना आवेदन भेज सकते हैं.

मुझे कब आवेदन करना चाहिये?

अनुवादकों को सलाह है कि वे अपना आवेदन अनुवाद के प्रकाशित होने के कम से कम तीन महीने पहले भेजें.
साल २००७ में आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि ३१ अक्टूबर है.
साल २००८ में आवेदन भेजने की अंतिम तिथियाँ हैं: १६ जनवरी, २२ फरवरी, ३० अप्रैल, २५ जुलाई, ३१ अक्टूबर.

आवेदनों का मूल्यांकन कैसे किया जाता है?

एक बार किसी विशेषज्ञ के द्वारा नमूना अनुवाद का मूल्यांकन होने के बाद, आवेदन पर ILE समिति जो साल में पांच बार मिलती है, गौर करते हैं.
अगर किसी पुरस्कार के लिए स्वीकृति मिलती है, तो समिति की सभा के बाद आवेदक को एक संपुष्टि पत्र और एक इकरारनामा डाक द्वारा भेजा जाता है. आवेदकों को अंतिम तिथि के बाद अधिकतम छ: (६) सप्ताह के अंदर समिति के द्वारा लिये गए निर्णय की जानकारी दे दी जाएगी.

भुगतान किसे मिलता है?
जब ILE को यह सबूत कि अनुवादक को उसका भुगतान मिल गया और ६ प्रतिलिपि जिसमें ILE के निधियन की अभिस्वीकृति हो मिल जाती है, तो अनुवाद के प्रकाशक को भुगतान मिलता है.
 
 


साहित्य अनुवादकों के लिये ILE का अनुवासीय भत्ता कार्यक्रम

ILE हर साल व्यावसायिक अनुवादकों के लिये एक अनुवासीय भत्ता कार्यक्रम चलाता है जो आयरिश साहित्य के अनुवाद प्रकाशकों द्वारा स्थापित अनुवाद कार्यों में काम करते हैं. इस योजना का उद्देश्य है कि अनुवादक आयरलैंड में रह कर अनुवाद पर काम करने के लिये चार (४) सप्ताह तक का समय आयरिश पुस्तकालयों में अनुसंधान करने, और सामयिक आयरिश साहित्य के सांस्कृतिक, भाषा सम्बंधी तथा कलात्मक माहौल में घुल मिल जाने में बिता सकें.

हर साल विशिष्ट भौगोलिक या भाषा सम्बंधी क्षेत्रों, जिसमें ILE सामरिक दिलचस्पी रखता है, से प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन कर प्रतिस्पर्धात्मक आधार पर निर्णय लिया जाता है.

२००६ में हंगरी, रोमानिया, बल्गारिया, रूस और चेक रिपब्लिक के सात अनुवादकों को यह भत्ता दिया गया था. उनके अनुवाद कार्य व्यापक रूप से विस्तृत थे जिसमें जॉन मैकगहर्न के गद्य और लघु कथाएँ, ब्रायन फ्रिल के नाटक, जॉन बैनविल और कोल्म टोइबिन के उपन्यास, और आयरिश कविताओं का एक संग्रह शामिल थे. २००५ में ब्राज़ील और अर्जेंटीना के चार साहित्य अनुवादकों को इन पुरस्कारों को दिया गया थाय उन्होने आयरिश लेखन के बहुत से अनुवादों में काम किया जिसमें पेतेर सिर लूई मैकनिस, पद्रैग डेली, सीन ओ रिओड्रेन की कविताएँ और उत्तरी आयरिश कवियों की कविताओं का संघर्ष काव्य संग्रह शामिल थे.

इन ILE भत्ता प्राप्त करने वाले लोगों के साक्षात्कार पढ़िये

२००७ के अनुवादक भत्ता के आवेदनों के लिए दूसरा बुलावा
आयरलैंड लिटरेचर एक्सचेंज/Idirmhalartán Litríocht Éireann (ILE) चीन, बल्गारिया और रोमानिया के उन साहित्यिक अनुवादकों से आवेदन आमंत्रित करता है जो समकालीन आयरिश साहित्य के अनुवाद पर काम कर रहे हैं तथा जो आयरलैंड में नवम्बर २००७ से लेकर अप्रैल २००८ के बीच चार (४) क्रमगत सप्ताहों के लिए रहना चाहते हैं. अधिक जानकारी के लिए नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें:
वर्ड प्रलेख्न डाउनलोड करें

२००७ के अनुवादक भत्ता आवेदनों के लिए बुलावा
आयरलैंड लिटरेचर एकस्चेंज/Idirmhalartán Litríocht Éireann (ILE) स्पेन, अर्जेंटीना, रूस और पूर्वी यूरोप (रोमानिया और बल्गारिया को छोड़ कर*) के उन साहित्यिक अनुवादकों से आवेदन आमंत्रित करता है जो आधुनिक आयरिश साहित्य के अनुवाद पर काम करते हुए आयरलैंड में २००७ में चार (४) क्रमगत सप्ताहों के लिए रहना चाहते हैं. अधिक जानकारी के लिए नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें:
वर्ड प्रलेख्न डाउनलोड करें
*इस साल इन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा – इन विशिष्ट क्षेत्रों के में भत्ते के लिए बुलावा साल २००७ के उत्तरार्ध में भेजा जाएगा.

२००६ के अनुवादक भत्ता आवेदनों के लिए बुलावा
आयरलैंड लिटरेचर एक्सचेंज/Idirmhalartán Litríocht Éireann (ILE) ब्राज़ील तथा अर्जेंटीना के उन साहित्यिक अनुवादकों से आवेदन आमंत्रित करता है जो आधुनिक आयरिश साहित्य के अनुवाद पर काम करते हुए आयरलैंड में नवम्बर २००६ से लेकर अप्रैल २००७ तक चार (४) क्रमगत सप्ताहों के लिए रहना चाहते हैं.
वर्ड प्रलेख्न डाउनलोड करें
 
 


आयरलैंड के नए लेखन
साल में एक बार ILE आयरलैंड के नए लेखन (New Writing from Ireland) को प्रकशित करता है ताकि अंतराष्ट्रीय प्रकाशक और दिलचस्पी रखने वाले लोगों को नवीनतम आयरिश लेखनों के लिए उपलब्ध अनुवाद अधिकारों की जानकारी मिल सके. इस कैटेलॉग को पीडीएफ रूप में भी डाउनलोड किया जा सकता है.
2007 कैटेलॉग - 2006 कैटेलॉग - 2005 कैटेलॉग - 2004 कैटेलॉग
 
 


पुस्तक मेले
ILE दूसरे पुस्तक मेलों के साथ साथ हर साल लंदन और फ्रेंकफर्ट के पुस्तक मेलों में भाग लेता है. कृपया एक भेंट के लिए हमसे अग्रिम रूप में संपर्क करें.
 
 


लेखक और अनुवादक समारोह
ILE एक सीमित संख्या में अंतराष्ट्रीय लेखक और अनुवादक समारोह आयोजित करता है. इस कार्यक्रम के बारे में और विवरण के लिए, कृपया हमें info@irelandliterature.com पर सम्पर्क करें.
हम भत्ता आवेदनों, सामान्य पूछताछ और अपने कार्यक्रमों के बारे में फीडबैक का स्वागत करते है. अगर आप ILE के बारे में अधिक जानकारी पाना चाहते हैं या पता लगाना चाहते हैं कि आप अपने आवेदन पत्र कैसे हम तक पहुँचा सकते है तो कृपया हमसे सम्पर्क करें (विवरण नीचे दिया है) या आप हमसे फ्रेंकफर्ट पुस्तक मेले में मिल सकते हैं.

सिनेअद मैक एओधा
निर्देशक
आयरलैंड लिटरेचर एक्सचेंज

 

 
 

 


sponsors

Legal Note Ireland Literature Exchange, 25 Denzille Lane, Dublin 2, Ireland.
Tel: +353 (0)1 678 8961 / 662 5687 Fax: +353 (0)1 662 5687 Email: info@irelandliterature.com