Ireland Literature Exchange

आयरलैंड लिटरेचर एक्सचेंज
अनुवाद अनुदान आवेदन की चेकलिस्ट

अनुवाद अनुदान के लिये आवेदन करने के लिये, कृपया नीचे दिए गए प्रलेखन को इस पते पर भेजें,
Sinéad Mac Aodha, Director, Ireland Literature Exchange, 25 Denzille Lane, Dublin 2, Ireland

  • प्रकाशक और अनुवाद अधिकार धारक के बीच हुए हस्ताक्षरित अनुबंध की प्रतिलिपि.
  • प्रकाशक और अनुवादक के बीच हुए हस्ताक्षरित अनुबंध की प्रतिलिपि.
  • उच्चतम स्तर के अनुवाद कार्य के नमूने की २ प्रतिलिपियाँ (६ कविताएँ या १०-१२ पृष्ठों का गद्य). अगर एक से अधिक अनुवादक इस कार्य में शामिल हों (जैसे कि काव्य संग्रह), तो कृपया 2 या अधिक अनुवादकों के काम को हम तक भेजें. कृपया सभी पृष्ठों पर पृष्ठ संख्या डालें. कृपया ध्यान रखें कि कि अनुवादक का नाम इस नमूना अनुवाद कार्य में कहीं भी नहीं होना चाहिए.
  • मौलिक कार्य की २ प्रतिलिपियाँ.
  • अनुवादक की फीस यूरो में. कृपया पूरी अनुवाद फीस बताएँ, और शुल्क का विवरण दे (जैसे, फीस प्रति अक्षर, प्रति पंक्ति या प्रति पृष्ठ).
  • अनुवादक के शैक्षिक व कार्य अनुभव की एक प्रतिलिपि.
  • इन चीजों का विवरण (अ) मौलिक कार्य के पृष्ठों की संख्या (ब) अनुवाद कार्य का शीर्षक (क) प्रस्तावित प्रकाशन दिनांक (द) प्रस्तावित मुद्रित प्रतियों की संख्या (ए) वितरण एवं विक्रय के लिए बनायी गयी योजना.
  • संदर्भ सूची जानकारी, मुद्रित प्रतियों की संख्या, विक्रय मूल्य और बिक्री के आँकड़ें और मूल कार्य की समीक्षाएँ आदि ILE के कार्य के लिए उपयोगी होती हैं, पर आपके आवेदन के लिये आवश्यक नहीं है.

 

 

Legal Note Ireland Literature Exchange, 25 Denzille Lane, Dublin 2, Ireland.
Tel: +353 (0)1 678 8961 / 662 5687 Fax: +353 (0)1 662 5687 Email: info@irelandliterature.com